फिरोजपुर झिरका सिटी में वाहन चोरी चैन स्नैचिंग लूटपाट जैसी घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं:जगदीश चंद
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका सिटी में वाहन चोरी चैन स्नैचिंग लूटपाट जैसी घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं:जगदीश चंद
वारदातों से सख्ती से निपटने को तैयार सिटी चौकी पुलिस शहर में 24 घंटा गस्त करते हैं पुलिस के जवान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सिटी के अंदर वाहन चोरी स्नैचिंग लूटपाट अवैध शराब जुआ सट्टा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, आरोपी चाहे कहीं तक भी पहुंच रखता हो ऐसे आरोपियों के खिलाफ सिटी चौकी पुलिस सख्त कार्यवाही करने के मूड में है।
वही फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद के मुताबिक फिरोजपुर झिरका शहर में किसी भी प्रकार के क्राईम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी में तैनात पुलिस के जवान बाइक राइडरो के जरिए शहर में चल रही विभिन्न गतिविधियों व चोरी डकैती छीना झपटी या जाम की स्थिति से निबटने को गस्त पर होते हैं।
ऐसे में शहर में चोरी आदि वारदातों का होना बिल्कुल नाकाम साबित दिखाई देता है। वही चौकी प्रभारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपराध के खात्मे को लेकर शहरवासी पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को गस्त में भी किसी प्रकार की कोई कमी कोताई ना बरतने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कोई शिकायत का मौका ना मिले अन्यथा किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा हर हाल में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन सभी वारदातों से सख्ती से निपटने के लिए शहर में रात्रि गश्त बढ़ाया जाएगा।

Comments
Post a Comment