ताक़त कलम की न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर।
बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।
79 नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा शनिवार को सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 5 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें ताहिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रहना बीजेपी, बदरुदीन पुत्र शमशुदीन निवासी टाई इनेलो, मैमूना सुल्तान पत्नी आफताब अहमद पार्टी काग्रेंस, जरीना पत्नी लियाकत अली निवासी सालाहेड़ी बहुजन समाज पार्टी, अहमद पुत्र हसमल निवासी कवंरसिका जेजेपी शामिल है। 80 फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें शमशाद पत्नी मम्मन खान, काग्रेंस, जुम्मी पत्नी महरूम चौधरी शकरूल्ला खान बीजेपी शामिल है। 81 पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। मौहम्मद आरिफ पुत्र मौहम्मद एजाज, काग्रेंस, मौहम्मद एजाज खान पुत्र सरदार खान काग्रेंस के नाम शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर तक 40 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। जिनमें से अब 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं और 31 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन 07 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक वापिस लिए जा सकते हैं। उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार बचे हैं तथा उन्हें चुनाव चिन्ह् आवंटित कर दिए जाएंगे।


Comments
Post a Comment