साकरस गांव में युवक के मर्डर मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी, पीड़ित परिवार ने फिरोजपुर झिरका पुलिस की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
साकरस गांव में युवक के मर्डर मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं आरोपी, पीड़ित परिवार ने फिरोजपुर झिरका पुलिस की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस में गांव में 19 जुलाई को मृतक युवक एसिर मतलूब कि अचानक लाश मिलने के कारण जहां पूरी तरह सनसनी फैल गई।
वहीं मृतक के पिता सहाबुद्दीन का अनुसार उसका बेटा 18 जुलाई को करीब 12बजे घर से गायब हुआ था, घर में उसके साथ किसी भी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था घर नहीं लौटने पर पीड़ित पिता ने फिरोजपुर झिरका थाने में लापता होने की शिकायत दी। जैसे ही शाम को घर आया तो गांव में सनसनी फैली हुई थी और सभी ग्रामीण आसपास के लोग पूरी भीड़ इकट्ठी थी जिनका कहना था कि सहाबुद्दीन के बेटे एशिर मतलूब का किसी ने मर्डर कर खुदकुशी दिखाने की नियत से एक कच्चे मकान छप्पर में लटका दिया गया।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया गांव की ही रुक्की उर्फ रुकसीना व उसके देवर आरिफ पुत्र रमजान को शक था कि उनकी बेटी से मेरे लड़के के अवैध संबंध है, जबकि इन दोनों ने मुझे व मेरी पत्नी को मेरे घर पर आकर एलानिया धमकी दी कि तेरे लड़के को किसी दिन जान से मार दिया जाएगा।
मृतक के पिता ने उसी बात को लेकर रुक्की उर्फ रुकसीना पत्नी लियाकत, साहिना पुत्री लियाकत,आरिफ पुत्र रमजान के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए फिरोजपुर झिरका थाने में शिकायत दी।
पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए मृतक के पिता शहाबुद्दीन की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
लेकिन मामले के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, पीड़ित परिवार ने फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि फिरोजपुर झिरका पुलिस आरोपियों से मिली हुई है तथा जानबूझकर कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि मामले से जुड़े तीनों आरोपी गांव में ही है तथा में मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की एलानिया धमकी देते घूम रहे हैं।
मृतक के पिता पीड़ित सहाबुद्दीन ने फिरोजपुर झिरका पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरि सिंह का कहना है आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बार-बार आरोपियों के घर पर दबिश दे रही है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Comments
Post a Comment