साकरस गांव में दिनदहाड़े बाहर से शराब की तस्करी करने आता है युवक, अवैध शराब बेचने वाली लगभग सभी दुकानों पर देता है शराब।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
साकरस गांव में दिनदहाड़े बाहर से शराब की तस्करी करने आता है युवक, अवैध शराब बेचने वाली लगभग सभी दुकानों पर देता है शराब।
मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करने वाले युवक को नहीं है पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी ख़ौफ़।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस में आए दिन एक बाइक सवार शराब माफिया लगभग अवैध रूप से शराब बेचने वाली दुकानों पर काफी मात्रा में शराब बेचने का धंधा करता है। यहां तक साफ तौर पर कहा जा सकता है अवैध शराब बेचने वाले छोटे दुकानदार से लेकर परचून की दुकान तक इन दिनों अवैध शराब की बिक्री हो रही है आखिरकार यह लोग पुलिस की पकड़ में इसलिए नहीं आते हैं कि इनको कहीं बाहर शराब खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ता बल्कि इनके ही गांव में एक बाइक सवार शराब तस्कर बाहर से शराब लाता है तथा इनको घर बैठे ही अच्छे दामों में देकर चला जाता है। फिर शुरू होता है युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ वही साकरस गांव में अवैध शराब खरीदने वाले कुछ दुकानदार फिर इन्हें महंगे दामों में बेचकर जहां युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वही मोटी कीमत लेकर खूब चांदी कूट रहे हैं। ना तो बाहर से लाने वाले शराब तस्करों को पुलिस का खौफ है ना ही अवैध शराब बेचने वालों को पुलिस यह सब कारनामा ऐसे देख रही है कि मानों उन्हें ज्ञान ही ना हो हालाकी गुप्त सूत्रों से यह भी पता चला है कि कुछ अवैध शराब की दुकानें पुलिस के ही इशारे पर चल रही हैं। ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद साकरस द्वारा दिनदहाड़े शराब देने आए तस्कर की वीडियो जहां एक और सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर की गई वही ट्विटर पर माननीय मुख्यमंत्री वह हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज को ट्वीट कर दी गई। जिसमें शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई गई है। साकरस गांव के ब्लॉक समिति मेंबर शमीम अहमद का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साकरस गांव में खुलेआम नशे की बिक्री करने वाली अवैध मेडिकल स्टोर जिन पर ना कोई सरकार विभाग द्वारा लाइसेंस था उनको जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर की टीम द्वारा तुरंत प्रभाव से सील कराया है। उन्होंने कहा है कि साकरस गांव में बाहर के कुछ अवैध शराब तस्कर हैं जो दुकानों पर शराब बेचने का कार्य कर रहे हैं तथा दुकानदार यहां इकट्ठा माल लेकर युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इनको ना किसी पुलिस प्रशासन का डर है नाही सरकार का ऐसे लोगों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी बड़ी कार्यवाही करने के साथ- साथ नकेल कसनी चाहिए।
क्या कहते हैं पुलिस-उप अधीक्षक फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में पुलिस उप-अधीक्षक फिरोजपुर झिरका श्री वीरेंद्र सिंह का कहना है उपमंडल अंतर्गत शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं करने दी जाएगी बाहर से शराब लाने वाले तस्करों के साथ-साथ खरीदने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

Comments
Post a Comment