आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
आकेड़ा गांव के युवक ने फांसी के फंदे में लटककर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के आकेड़ा चौकी अंतर्गत गांव आकेड़ा में एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा निवासी मो० आमिर पुत्र अब्दुल मजीद उम्र 23 वर्ष किसी कारणवश मानसिक रूप से परेशान था तथा गांव में ही बने कोटला झील के चेंबर पर फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। गांव के ही कुछ युवकों की जानकारी के बाद आकेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा फांसी के फंदे से झूलते हुए युवक को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
क्या कहते हैं चौकी प्रभारी आकेड़ा:-
वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी आकेड़ा श्री बलवंत सिंह का कहना है की कल सुबह सूचना प्राप्त हुई कि आकेड़ा गांव का एक युवक मो०आमिर पुत्र अब्दुल मजीद कोटला झील पर बने चेंबर में फांसी लगाकर लटका हुआ है, पुलिस मौके पर पहुंची युवक को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Comments
Post a Comment