पुन्हाना जमालगढ़ जखौपुर के जंगल में लगे क्रेशर प्लांटो से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद, जमालगढ़ के दर्जनों किसानों ने किया विरोध।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
पुन्हाना जमालगढ़ जखौपुर के जंगल में लगे क्रेशर प्लांटो से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद, जमालगढ़ के दर्जनों किसानों ने किया विरोध।
नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्लांटों पर सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से लगाई जाए रोक।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगढ़ जखोपुर के जंगलों में लगे क्रशर प्लांटों से जहां एक और जमकर वायु प्रदूषण हो रहा है वही क्रेशर प्लांटों के आस-पास खेतों में किसानों की सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है, किसानों का कहना है कि इन क्रेशर प्लांटों पर पत्थर पीसा जाता है जिसमें काफी धूल उड़ती है जिससे उनकी फसल पर जाकर जम जाती है। वहीं क्रेशर स्टोन मालिक सरेआम पर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जमालगढ़ गांव के किसान हाजी इदरीश, मास्टर अब्दुल रशीद, जाकिर, साबिर, मोहम्मद शाहरुख, समसुद्दीन ठेकेदार, हनीफा जान मोहम्मद हाजी यासीन आदि दर्जनों किसानों ने पुन्हाना एसडीएम माननीय जिला उपायुक्त से मांग की है कि इन क्रशर प्लांटों का तुरंत प्रभाव से दौरा कर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना कराई जाए वही किसानों की हो रही फसल के नुकसान की तुरंत भरपाई कराई जाए। हम आपको बता दें क्रेशर प्लांटो के आसपास कुछ ईट भट्ठे हैं जिन पर मजदूर मजदूरी करते हैं यहां तक उनके छोटे-छोटे बच्चे भी यहां पर रहते हैं इन से उड़ने वाली धूल आए दिन हानिकारक साबित हो रही है वही लोग बीमार हो रहे हैं। भट्टे पर तैनात कामगारों का कहना है कि सरकार इन पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर इनको बंद कराया जाए।

Comments
Post a Comment