इंडिया क्राईम तक न्यूज़
अपराध को लेकर सख्त रवैया अपनाएं पुलिसकर्मी, अन्यथा होगी कार्यवाही:सुनील कुमार कादियान
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत बढ़ते अपराध को लेकर फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादयान एक्शन मोड में नजर आए हैं। उन्होंने फिरोजपुर झिरका सिटी में चोरी डकैती अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा जैसे अपराध पर खुद पैरवी करते सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। साथ ही सिटी चौकी प्रभारी थाना प्रभारी सहित लगभग सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उपमंडल में होने वाले हर छोटे बड़े अपराध पर पैनी नजर रखी जाए अपराध किसी भी सूरत में कहीं पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम आपको बता दें हाल ही में फिरोजपुर झिरका डीएसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए इंडिया न्यूजीलैंड आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था तथा उनसे 1लाख60 हजार250 रुपये एक एलसीडी सहित मोबाइल फोन बरामद किए थे। जिसमें फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। उसी को ध्यान में रखते हुए डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सुनील कुमार कादियान ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए अपराध पर पूर्ण तरीके से लगाम कसने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अपनी ड्यूटी में कमी कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों से वह शक्ति से निपटने का काम करेंगे कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि सभी पुलिसकर्मी अपराध बार बिलकुल सख्त रवैया अपनाएं ताकि उपमंडल को अपराध मुक्त किया जा सके।
क्या कहते हैं डीएसपी फिरोजपुर झिरका:-
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सुनील कुमार कादियान ने कहा कि अपराध पर पैनी नजर रखने का कार्य किया जाएगा। अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे वही अपनी ड्यूटी में कमी कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment