ताक़त कलम की न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल।
पुलिस ने सरकारी गाड़ी से रात्रि में बत्ती उतार आरोपियों को धर दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा देर रात्रि झिर रोड पुलिया के समीप आने जाने वाली गाड़ियों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन बदमाश दो बाइकों पर आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों को लूटने की फिराक में झिर रोड पुलिया के समीप लूट की योजना बना रहे हैं। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकते हैं।
सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गश्त कर रहे अन्य पुलिस के जवानों को साथ लेकर बताई हुई जगह पर रेड की तो तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम जाहिद पुत्र नासिर जाती मेव निवासी धोलेट थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, इरफान पुत्र सद्दीक जाति मेव निवासी नीमली थाना तिजारा जिला अलवर राजस्थान, वह उनके एक अन्य साथी जिन्होंने अपना नाम ताहिर पुत्र जसमाल जाति मेव निवासी दोलत थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान बताया है उक्त तीनों बदमाश आने जाने वाले राहगीरों व गाड़ियों को लूटने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 05 एफ एस 9055 सीडी डीलक्स, एक बिना नंबरी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सहित लोहे की रॉड देसी कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 398, 401, 25- -54- 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह का कहना है सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद व उनकी टीम की पूर्ण रूप से मुस्तैदी के कारण लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो भाई एक देसी कट्टा जिंदा कारतूस सहित लोहे की रॉड बरामद की गई है आरोपी आने जाने वाले राहगीर में गाड़ियों को लूटने के फिराक में थे।
तीनों बदमाशों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment