फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम ने राजस्थान से फिरोजपुर झिरका लाते अवैध शराब गाड़ी सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
इंडिया क्राइम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम ने राजस्थान से फिरोजपुर झिरका लाते अवैध शराब गाड़ी सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सीआईए सीएस प्रभारी कल्लू खान की टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर झिर नाके से एक व्यक्ति को गाड़ी समेत अवैध शराब सहित धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है। मिली सूचना के आधार पर सीआईए सीएस इंचार्ज फिरोजपुर झिरका कल्लू खान को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति कार गाड़ी में अवैध देसी शराब राजस्थान से फिरोजपुर झिरका ला रहा है।
मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झिर नाके पर नाकेबंदी की, नाकेबंदी के दौरान एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 36 एसी 5005 मैं एक व्यक्ति अवैध शराब सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रमेश पुत्र नन्नू वार्ड नंबर 15 निवासी फिरोजपुर झिरका बताया वहीं पुलिस ने आरोपी से 8 पेटी देशी शराब बरामद की है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया है।

Comments
Post a Comment