मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली है । पकड़े गए आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है ।आरोपी का नाम हसन निवासी अकबरपुर बताया जा रहा है,पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएचओ रतनलाल ने कहा की दुष्कर्म के आरोप में अकबरपुर गांव का हसन पिछले करीब 8 साल से पुलिस से भागता फिर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव अकबरपुर में ही आया हुआ है ,अगर रेड की जाए तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है ।थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम को रेड के लिए तैयार किया और अकबरपुर में छापा मारकर 8 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। भगोड़े आरोपियों को दबोचने में जिले के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिसमें उसे काफी सफलता मिल रही है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल का कहना है कि पुलिस द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशअनुसार इलाके में अपराध को लेकर भारी भरकम प्रयास किए जा रहे है,जिसमे काफी उपलब्धियां भी प्राप्त हो रही। पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले में करीब 8 वर्षो से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिले में पीओ बैलजंपर अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Comments
Post a Comment