हरियाणा बड़ेड गांव से सटे राजस्थान क्रेशर प्लांटों के मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने ली मीटिंग, दिए कड़े दिशा निर्देश।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
हरियाणा बड़ेड गांव से सटे राजस्थान क्रेशर प्लांटों के मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने ली मीटिंग, दिए कड़े दिशा निर्देश।
नियमों को नहीं मानने वाले क्रेशर प्लांट मालिकों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा की जाएगी कानूनी कार्रवाई:-जितेंद्र कुमार
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के चांदडाका चौकी अंतर्गत हरियाणा राजस्थान बडेड गांव से सटे क्रेशर प्लांट मालिकों के साथ चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने प्लांटो पर पहुंचकर ओवर लोडिंग व अवैध खनन रोकने की नियत से हरियाणा की सीमा से किसी भी सूरत में ओवरलोड नहीं गुजरने पर मीटिंग की। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने बताया नूह जिला पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग अवैध खनन रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जगह-जगह नाके लगाकर ओवरलोडिंग पर पूर्ण तरीके से पाबंदी लगाने का कार्य किया जा रहा है।
हम आपको बता दें चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार द्वारा राजस्थान में चलाए जा रहे क्रेशर प्लांट मालिकों के साथ मीटिंग की गई मीटिंग के दौरान प्लांट मालिकों को खास दिशा निर्देश दिए गए कोई भी प्लांट मालिक अपनी मशीन से किसी भी वाहन चालक को फर्जी बिल इत्यादि बनाकर ना दें,कई बार देखने में गाड़ी डंपर ट्रैक्टर इत्यादि में क्षमता से अधिक सामग्री भरी होती है लेकिन बिल कम सामग्री का बना होता है जो पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने क्रेशर प्लांट मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए बताया आप लोग अवैध खनन ओवरलोडिंग रोकने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों को नहीं मानने वाले क्रेशर प्लांट मालिकों के साथ-साथ वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इलाके में ओवरलोड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments
Post a Comment