मेवात क्राईम तक न्यूज़
शादी समारोह में आई महिला ने बुखार की दवा समझकर खा लिया जहरीला पदार्थ,हुई मौत।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना अंतर्गत ढाणाबास में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला ने बुखार की दवा समझकर कीटनाशक पदार्थ पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका नाम नाहिदा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक सिधरावट निवासी अली मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नाहिदा की शादी दो साल पहले उत्तर प्रदेश के बिशम्बरा निवासी अमीन के बेटे कमाल के साथ हुई थी।अमीन का भाई रईस ढाणाबास में रहता है। नाहिदा वहां एक शादी शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। वहीं उसे बुखार हो गया। उसने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को बुखार की दवाई समझकर पी लिया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख घर वाले उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज से दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Comments
Post a Comment