मेवात क्राईम तक न्यूज़
पिनगवां थाना पुलिस ने नकलचियों कसा शिकंजा,छह गिरफ्तार।
बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी नकल:रतनलाल
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
हाल ही में चल रही हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाओ में तरीके से शांतिपूर्वक नकल रहित कराने के नियत से पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया।पिनगवां स्थित आईकेएम पब्लिक स्कूल में 12वी की परीक्षा में नकल कराते 6 नकलचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया सूचना मिली थी पिनगवां स्थित आई० के० एम० पब्लिक स्कूल में कुछ युवक सरेआम धारा 144 का उल्लंघन कर नकल करा रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए छह नकलचियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र उस्मान गांव मरोड़ा, जकरिया पुत्र इस्माइल गांव गगवानी, चन्दन शर्मा पुत्र लखनपाल मरोड़ा,शाहरुख पुत्र अब्दुल रज्जाक ओहता, नोशाद पुत्र सिरदार मूढ़ेता के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानून अधिनियम की धारा सरकारी आदेशों उलंघन करने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंसपेक्टर रतनलाल का कहना है की बोर्ड द्वारा चल रही दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नकल रहित परीक्षा कराने की नियत से पूर्ण तरीके से पुख्ता प्रबंध हैं, नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। नकल कराते हुए छह युवकों को आईकेएम पब्लिक स्कूल से गिरफ्तार किया गया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments
Post a Comment