मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा बडेड गांव से खनिज सामग्री से भरे ओवरलोड़ ट्रक को किया काबू।
सभी ट्रक डंपरो आदि वाहनों में शातिर डंपर चालकों मालिकों ने लगाए हुए हैं जीपीएस सिस्टम, जीपीएस की मदद से कहीं पर भी गाड़ी को कर देते हैं पूरी तरह से बंद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के चांदडाका चौकी पुलिस ने एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशों की पालना करते हुए ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्थान नांगल क्रेशर प्लांटों से बडेड होते हुए क्षमता से अधिक खनिज सामग्री लाने वाले ओवरलोड़ एलपी, ट्रेक्टर,डंपर इत्यादि वाहनों पर चांदडाका चौकी पुलिस की पैनी नजर है। मिली जानकारी के अनुसार चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने बताया की ओवरलोड रोकथाम के लिए बडेड गांव में लगाए गए नाके पर पुलिस के जवान तैनात थे। तभी एक एलपी ट्रक चालक अपनी गाड़ी में क्षमता से अधिक सामग्री भरकर बडेड होते हुए निकल रहा था बडेड पुलिस नाके पर तैनात जवानों ने एलपी ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चांदडाका चौकी की तरफ लाने लगे, तो मल्हाका मोड़ के समीप खनिज सामाग्री से भरे एलपी ट्रक मालिक ने जीपीएस सिस्टम की वजह से ट्रक को मल्हाका मोड़ के समीप बंद कर दिया, पुलिस के जवानों ने जैसे-तैसे मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात्रि नगीना से मिस्त्री बुलाकर जीपीएस सिस्टम को हटवा ट्रक को अपने काबू में लेकर चांदडाका चौकी ले आए। पुलिस ने इस संदर्भ में वाहन चालक मालिक के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर खनिज सामग्री से भरे ट्रक का एसडीएम पुन्हाना से चालान करा दिया है।
पुलिस से बचने के लिए सभी गाड़ी डंपर मालिकों ने लगाया हुआ है जीपीएस सिस्टम:-
खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने बताया जितनी भी जिले में ओवरलोड गाड़ियां चलती है, लगभग सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम मालिकों द्वारा लगाया गया है। वही चालान वे पुलिस से बचने के लिए शातिर वाहन मालिक गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से ट्रक को पूरी तरह से बंद कर देते हैं, जिसे पुलिस को काफी कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी थाने तक पहुंचाई जाती है।
क्या कहते हैं चौकी प्रभारी चांदडाका:-
वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी चांदडाका श्री जितेंद्र कुमार ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार चांदडाका चौकी पुलिस की अवैध खनन ओवरलोडिंग पर पैनी नजर है इलाके में अवैध खनन ओवरलोड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस द्वारा नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Comments
Post a Comment