मेवात क्राईम तक न्यूज़
जमीनी विवाद कहासुनी में महिला की मौत,पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में कहासुनी होने के बाद एक महिला की मौत हो गई ।मामला पिनगवां कस्बे के वार्ड नंबर 8 का है । पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है । पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है । महिला की मौत की खबर के बाद से आरोपी दंपत्ति फरार बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक पिनगवां कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई थी। जिसमें सकुनत पत्नी हमीद ने मामले को इतना सीरियस लिया कि कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ी। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में नल्हड़ ले जाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया । शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है ।महिला की मौत चोट लगने से हुई या सदमे की वजह से हुई। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा। लेकिन फिलहाल महिला दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।खास जानकारी देते हुए एसएचओ रतनलाल ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।फिलहाल दोनों आरोपी भूमिगत हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंसपेक्टर रतनलाल का कहना है की आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों लड़ाई झगड़ा हुआ था जिससे महिला सदमे में आ गयी तथा उसकी मौत हो गई,इस संदर्भ में पुलिस द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं दोनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment