करोना का संदिग्ध मेडिकल कॉलेज से भागा, पुन्हाना में पकडा,संदिग्ध के अस्पताल से भागने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
करोना का संदिग्ध मेडिकल कॉलेज से भागा, पुन्हाना में पकडा,संदिग्ध के अस्पताल से भागने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप।
बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह पुन्हाना निवासी 32 वर्षीय महेश को कोरोना से संदिग्ध पीडित होने पर रविवार को नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड में भर्ती कराया गया था। विभाग ने मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक से भेज दिया था। सोमवार को अचानक उस समय खलबली मच गई जब मरीज महेश अपने बेड पर नहीं मिला। उसके बाद छानबीन की तो पता चला की संदिग्ध मरीज होस्पीटल की छटी मंजिल से पाईप के जरिये भाग गया था। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी डारेक्टर यामिनी कपूर को दी गई। जिन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। कॉलेज के पास ही स्थित अरावली पर्वत में महेश को ढूडने के लिए पुलिस और स्वास्थ विभाग के कर्मचारी लग गऐ लेकिन वह सभी लोगों को गच्चा देकर नूंह के वार्ड नंबर एक में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। जहां से उनके रिश्तेदारों ने उसको भगा दिया और पुन्हाना अपने घर चला गया।
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी डारेक्टर यामिनी कपूर ने बताया कि जैसे संदिग्ध मरीज के भागने की जानकारी मिली तो उन्होने इसकी सूचना नूंह पुलिय को दी। बिना सूचना अस्पताल से भागने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।
शहीद हसन खां पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि कोराना के संदिग्ध मरीज को पुन्हाना से पकड लिया गया है। उसको नूंह ले जाया जा रहा है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की जाऐगी।
कोरोना के संदिग्ध की रिपोर्ट आई नेगेटिव:-
मेवात सिविल सर्जन डाक्टर विरेंद्र यादव ने बताया कि पुन्हाना निवासी 32 वर्षीय महेश को रविवार को नूंह मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध कोरोना वायरस के तौर पर आईसोलोशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके बल्ड का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेगा गया था। सोमवार को रिपोर्ट आ गई है, जो नेगेटिव है। उन्होने बताया कि मेवात में अभी तक कोरोना वायरस को एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Comments
Post a Comment