मेवात क्राईम तक न्यूज़
बेमौसमी बरसात व तेज हवाओं ओलावर्ष्टि से मेवात में फसलों को हुआ भारी नुकसान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
शुक्रवार की रात्री और शनिवार की सुबह नूंह जिला के पुन्हाना, पिनगवां में अचानक मौसम के करवट बदलने से तेज हवा व वर्षा के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे दो दर्जन से अधिक गावों में किसानों की पकी हुई गेंहू व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
रशीद अहमद एडवोकेट, तौसीफ खान बीसरू, शराफत एडवोकेट, निशार हिंगनपुर, जानू नवलगढ़ ने बताया कि ओलावृष्ठि के चलते पुन्हाना खंड में जहां कई हजार एकड सरसों और गेहूं की फसल खराब हो गई है वहीं गुबराड़ी के किसान जहीर, निशार हिंगनपुर, अरसद सिरोली, बडक़ा से सफी मोहम्मद के अलावा गुलालता, शिकरावा, बिछौर, नई, सिंगार आदि गावों में फसल को काफी नुकसान हुआ है जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
किसानों ने बताया कि पिछले पंद्रह दिन के अंदर तीसरी बार मौसम खराब हुआ है। सरसों की कटाई चालू हो गई है, ओलावष्र्टि और बरसात होने के कारण सरसो खेत मे झड़ गई। वहीं तेज हवा चलने से गेंहू की फसल जमीन पर गि गई है। जिसमें 60 फीसदी से अधिक का नुसकान हो गया है। बरसात और ओलावृष्टि से किसान अपने आपको पूरी तरह असहाय महसूस कर रहे है।
पुन्हाना के वरिष्ट समाजसेवी रशीद अहमद एडवोकेट, तौसीफ खान बीसरू ने कहा कि किसानों को काफी नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार से विशेष गिरदावरी करवाने की मांग बाबत सोमवार को उपमंडल अधिकारी पुन्हाना के मार्फत उपमुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा जाऐगा।
इस अवसर पर रशीद अहमद एडवोकेट, तौसीफ खान बीसरू, शराफत एडवोकेट, निशार हिंगनपुर, जानू नवलगढ़, वासिद अली, सपात झरोकड़ी, मनोज कुमार पिनांगवा , अखलाक मुबारिकपुर , अरशद सिरोली, साजिद इत्यादि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment