पुलिस हमला:-अवैध खनन ओवरलोडिंग पकड़ने गई फिरोजपुर झिरका पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, जवान हुए चोटिल।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
पुलिस हमला:-अवैध खनन ओवरलोडिंग पकड़ने गई फिरोजपुर झिरका पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, जवान हुए चोटिल।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले में बृहस्पतिवार सुबह ओवरलोडिंग व अवैध खनन रोकने गई फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस पर अलीपुर तिगरा गांव के समीप जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी को मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई की घाटा समशाबाद बसई आदि गांव में कुछ खनन माफिया अवैध खनन कर चोरी छुपे पत्थर निकालने का काम करते हैं, तत्काल रेड की जाए तो मौके पर काबू आ सकते हैं। वही अवैध खनन करने वाले माफिया अपने ट्रैक्टर इत्यादि वाहनों में ओवरलोडिंग खनिज समाग्री चोरी छुपे पत्थर भरकर नियमों को ताक पर रखकर सरेआम धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। पुलिस पार्टी द्वारा रेड तैयार कर जैसे ही पुलिस पार्टी अलीपुर तिगरा गांव के पास बने टोल टैक्स के पास पहुंची वहां पर एक ओवरलोड़ ट्रैक्टर जो चोरी के पत्थरों से पूरा ओवरलोड़ भरा हुआ था। पुलिस पार्टी ने उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रैक्टर चालक ने सीधा पुलिस पार्टी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित दबोच लिया गया इतने खनन माफिया व काफ़ी भीड़ ने पुलिस पार्टी पर पत्थरों लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पुलिस के 2 जवानों को काफी गंभीर चोट लगने की खबर सामने आ रही है। थाने में तैनात एसआई राकेश कुमार को सिर व पैर पर गहरी चोट आई है।वही एक आईआरबी के जवान के चोट लगने की खबर है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले से जुड़े किसी भी आरोपी की पुष्टि नहीं की है,बाकी पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई है।
क्या कहते हैं डीएसपी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री वीरेंद्र सिंह ने बताया मेरे संज्ञान में यह मामला सुबह आया है,पुलिस पार्टी पर खनन माफियाओं द्वारा यह जानलेवा हमला किया गया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हर हाल में मामले से जुड़े सभी आरोपियों को तत्काल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाएंगे।

Comments
Post a Comment