मेवात क्राईम तक न्यूज़
कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वाले किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-एसपी
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
देश में तेजी से फैल रही महामारी को लेकर संपूर्ण देश में 22 मार्च को कर्फ्यू का ऐलान किया गया है, वहीं हरियाणा प्रदेश के मेवात नूह जिले में पुलिस प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। वही मेवात पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने जहां एक और लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सावधानी बरतें ताकि कोरोना वायरस जैसी बड़ी महामारी से बचा जा सके। एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया सहित तमाम पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कुछ लोग सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, आदि पर झूठी आधी अधूरी जानकारी देकर लोगों में भय का माहौल बनाने के साथ-साथ झूठी अफवाह फैलाने से बाज आएं अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले के लोग कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से नहीं डरे, जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं, कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि लड़ने की जरूरत है। उन्होंने जिले के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।

Comments
Post a Comment