पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने तीन सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,5900रुपये किए बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने तीन सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,5900रुपये किए बरामद।
एसपी के आदेशानुसार पीओ भगोड़े अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान पुराने मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक पीओ को भी किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पिनगवां पुलिस जुआ, सट्टा , शराब व अवैध माइनिंग के खिलाफ जहां लगातार कार्रवाई कर रही है, वही बेल जंपर और पीओ को भी पकड़ने में पिनगवां पुलिस लगातार सफल हो रही है। मंगलवार को पिंनगवां पुलिस ने जहां तीन सट्टा खाई वालों को गिरफ्तार किया, वही साहा चौखा गांव से एक पियो चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव शाह चोखा में जुआ, सट्टा को लेकर उनके पास काफी शिकायतें आ रही थी, उन्होंने पुलिस टीम गठित कर गांव शाह चोखा में रेड डाली और वहां से 3 लोगों को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने सट्टा लगाने के दस्तावेज के साथ साथ-साथ 5,900 रुपए बरामद किए। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि मंगलवार को फरार चल रहे आरोपी इरशाद को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है, जो पिछले काफी समय से पुलिस से फरार चल रहा था। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि क्षेत्र के अंदर किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस क्षेत्र में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाई हुई है। जुआ, सट्टा,व अवैध शराब की बिक्री और माइनिंग को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगर किसी भी गांव में किसी भी तरह का अपराध हो रहा है तो, ग्रामीण पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें। ताकि समय रहते हुए कार्रवाई की जा सके और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सही जगह पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेवात पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया के आदेश अनुसार रात की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के सभी गांव में पुलिस दौरा कर अपराध व अपराधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें और अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद करें, ताकि क्षेत्र से अपराध का खात्मा किया जा सके।

Comments
Post a Comment