पिनगवां परीक्षा केंद्र से आंसर सीट उड़ा ले जाने वाले मुन्ना भाई को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
पिनगवां परीक्षा केंद्र से आंसर सीट उड़ा ले जाने वाले मुन्ना भाई को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के आईकेएम पब्लिक स्कूल पिनगवां में गत 17 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की गणित की परीक्षा दे रहे छात्र शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । शाहरुख पर आरोप है कि उसने उत्तर पुस्तिका अपने सुपरवाइजर को देने के बजाय उसे चोरी कर लिया । पिनगवां पुलिस ने इस संदर्भ में जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए छात्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा जानकारी के मुताबिक शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद निवासी तेड मंगलवार को आई के एम पब्लिक स्कूल पिनगवां में गणित विषय का पेपर देने के लिए आया था । शाहरुख ने पेपर अपने सुपरवाइजर को देने के बजाय उत्तर पुस्तिका को चोरी कर लिया और परीक्षा केंद्र से फरार हो गया । बाद में जब सुपरवाइजर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पिनगवां पुलिस से मामले की शिकायत की पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी छात्र के खिलाफ भादस की धारा 420 , 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया । मामला संगीन होने के चलते पुलिस ने देर रात ही तेड गांव में दबिश दी और आरोपी छात्र शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया पिनगवां में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जहां संपूर्ण तरीके से नकल रहित परीक्षाएं कराई जा रही हैं। वही आई के एम पब्लिक स्कूल में गणित की परीक्षा देने आए एक छात्र शाहरुख परीक्षा केंद्र से आंसर शीट ही ले उड़ा, सुपरवाइजर की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया मामले को संज्ञान लेते हुए तुरंत आरोपी छात्र के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है आरोपी छात्र से आंसर शीट बरामद कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी नकल रहित परीक्षा कराना ही पिनगवां पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

Comments
Post a Comment