ईलाज के लिए जयपुर जा रहे दंपती के साथ पिस्टल के बल पर लूट,पुलिस ने किया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
ईलाज के लिए जयपुर जा रहे दंपती के साथ पिस्टल के बल पर लूट,पुलिस ने किया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज।
वारदात:-गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव माहोली के निकट बुधवार तड़के करीब चार बजे कार सवार बदमाशों ने पीड़ित से 42 हजार की रकम लूटी।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले से फिरोजपुर झिरका शहर से ईलाज के लिए जयपुर स्थित अस्पताल कार से जा रहे दंपती को पिस्टल के बल पर लूट लिया गया। सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव माहोली के निकट बुधवार तड़के करीब चार बजे हुई। कार सवार बदमाशों ने पीड़ित से 42 हजार की रकम लूट ली। जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हुई है।
यहां के वार्ड 11 के निवासी रतनलाल शर्मा ने फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बुधवार तड़के अपनी पत्नी के साथ कार से जयपुर के एक अस्पताल के लिए निकले थे। वो जैसे ही शहर के आंबेडकर चौक से होते हुए अलवर मार्ग की ओर चले तो वहां से उनके पीछे एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने पीछा करना शुरू कर दिया। माहोली और सोलपुर गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई कार ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान कार से चार युवक पिस्टल व कट्टा लिए उतरे और जबरदस्ती उनकी कार में घुस गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और उन्हें हसनपुर बिलोंडा के सुनसान रास्ते पर ले गए। यहां बदमाशों ने उनसे 42 हजार की नकदी व उनके मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले के संदर्भ में शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा चार अज्ञात बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग अंकित किया जा चुका है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। इस वारदात के पीछे जो भी है उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री चंद्रभान का कहना है पीड़ित दंपति की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन जारी है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Comments
Post a Comment