डीजीपी हरियाणा ने दी ’होली’ की शुभकामनाएं होली पर लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्क रहेगी पुलिस।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
डीजीपी हरियाणा ने दी ’होली’ की शुभकामनाएं
होली पर लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्क रहेगी पुलिस।
(बिलाल अहमद)
चंडीगढ़/पंचकूला, 9 मार्च - हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के नागरिकों, हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं।
होली की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में श्री यादव ने कहा कि होली का त्योहार लोगों के जीवन में और अधिक रंग भरकर सभी को समाज में सौहार्दपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से होली के पर्व को इसकी सच्ची भावना से मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी नागरिक एक बार फिर से एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ रंगों के पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएंगे, जो वर्षों से राज्य की पहचान है।
डीजीपी ने फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने होली के उत्सव को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले से ही कमर कर ली है। शराब पीकर गाडी चलाने वालों पर षिकंजा कसने के लिए विशेष नाके स्थापित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि छेड़खानी और अन्य घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसके अतिरिक्त, असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों से कानून अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
डीजीपी ने प्रदेशवासियों से रंगों का पर्व मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की।

Comments
Post a Comment