मेवात क्राईम तक न्यूज़
पिनगवां थाना पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराते 6 धरे, मामला दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना पुलिस द्वारा हाल ही में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षाओं में सरकारी कार्य में बाधा धारा 144 के उल्लंघन वह नकल कराने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
हम आपको बता दें परीक्षाओं को मध्यनजर रखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा देखने को मिला।वही पिनगवां स्थित आई०के०एम पब्लिक स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान नकल कराते 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया,जिनकी पहचान अजरुद्दीन पुत्र समसु निवासी ठाणा, हारिस पुत्र अब्दुल रहमान मरोड़ा,आरिफ पुत्र दिन मोहम्मद कुलताजपुर,शहबाज पुत्र कासिम करहेड़ा, मुबीन पुत्र महबूब बलई, यूसुफ पुत्र रसूला रीठठ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पिनगवां श्री चंद्रभान ने खास जानकारी देते हुए बताया माननीय उपायुक्त महोदय के आदेश अनुसार समस्त परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई हुई है। मेवात पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं उक्त आरोपी सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे तथा परीक्षा केंद्र में बैठे परीक्षार्थियों को नकल करा रहे थे। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा कानून अधिनियम की धारा 160, 188 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments
Post a Comment