मेवात क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:-नूंह सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा शातिर टटलूबाज दबोचा।
सोशल साइट ओएलएक्स के माध्यम स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश के व्यक्ति से की थी हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की थी लूट।
मामले से जुड़े चार बदमाशों को नूह पुलिस कर चुकी गिरफ्तार तीन अभी भी फरार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिले में OLX सोशल साइटों के माध्यम 14 मार्च 2020 नूंह टटलू काटने मामले में करीब डेढ़ वर्ष से पीओ चल रहा एक बदमाश शनिवार को नूंह सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार बदमाश साजिद पुत्र ममरेज गांव आलीमेव ने करीब ढाई वर्ष पहले अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का झूठा विज्ञापन दिखाकर सात बदमाशों ने 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले स्वामी विजय कुमार को नूंह-होडल रोड स्थित उजीना पेप्सी प्लांट समीप बुलाकर हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए सहित अन्य सामान लूटने की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर 22 नवंबर 2017 को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की जांच में जुट गई थी जिसमें पुलिस ने 7 बदमाशों की पहचान नासिर पुत्र आजम गांव जयसिंहपुर, मौसिम पुत्र नूरी गांव ढेकली, तसलीम पुत्र रहीमा गांव ढेकली, जुबैर गांव आलीमेव, साजिद पुत्र ममरेज गांव आलीमेव, इसराईल उर्फ गुठुल पुत्र हबीब गांव मंडोरा थाना गोवर्धन और हिदायत पुत्र मुबीन गांव जयसिंहपुर के रूप में कर ली गई थी। वारदात के बाद लंबे समय से फरार चल रहे इन 7 बदमाशों को कोर्ट ने 3 जुलाई 2018 को पीओ घोषित कर दिया। पीओ घोषित होने के बाद इस मामले में पुलिस ने बदमाश नासिर, मौसिम और तसलीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य बदमाशों के ठिकानों का पता नहीं लगा, लेकिन शनिवार को इस केस में एक और बदमाश साजिद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नूंह सदर थाना एसएचओ शमशुद्दीन ने कहा कि बदमाश साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को बदमाश को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार तीन बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments
Post a Comment