मेवात क्राईम तक न्यूज़
कोरोना महामारी से निपटने के लिए मेवात के पति-पत्नी ने किया 11,000 रूपए दान
पीएम रिलिफ फंड को सबीला जंग व राजूद्दीन ने भेजा दान
जनता कर्फ्यू कोरोना रोकथाम में काबिले तारीफ कदम
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
दुनियाभर में कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए मेवात के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 11 हजार रुपए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को दान दिए हैं। उनका कहना है कि दान देने से केंद्र सरकार के पास मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन और उपकरण जुटाना में आसानी होगी। बातचीत में स्वयंसेवी संगठन मेवात आरटीआई मंच एवं जागो चलो महिला संगठन की अध्यक्षा सबीला जंग ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने जो कदम उठाएं है वे सराहनीय है। मैंने अपनी तरफ से पांच हजार रुपए का अंशदान प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को दिया है और आगे भी दान करती रहूंगी। इससे सरकार को कोरोना पीड़ितों को अच्छा इलाज देने में मदद मिलेगी और उनकी अच्छे से देखभाल भी होगी। गालिब मौजी फाउंडेशन के संरक्षक एवं मेवात क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजूद्दीन मेव ने बताया कि थोड़े-थोड़े दान से सरकार को बीमारी प्रभावित लोगों को दवाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इस संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ हैं। राजूद्दीन मेव ने बताया कि छह हजार रुपए से पीएम रिलीफ फंड में दान दिया है। मेरी जनता से अपील है कि सभी लोगों को थोड़ा-थोड़ा दान करने की आवश्यकता है। हम दोनों पति-पत्नी ने 11000 रुपए का दान देकर प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है। इससे देश मजबूत होगा और कोरोना वायरस पर काबू पाने में जल्द कामयाबी मिलेगी। सबीला जंग व राजूद्दीन मेव ने कहा कि जनता कर्फ्यू बीमारी के फैलाव को रोकने में एक सराहनीय कदम है। प्रधानमंत्री को आगे भी इस प्रकार की पहल करनी होगी और अधिक से अधिक संसाधन, उपकरण और दवाएं उपलब्ध कराकर इस महामारी को मिटाने के कड़े कदम उठाने होंगे। इस दुःख की घड़ी में सरकार के साथ जनता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कैप्शनः राजूद्दीन मेव व सबीला जंग।

Comments
Post a Comment