अपराध पर शिंकजा उत्कृष्ट कार्य करने पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल का किया सम्मान।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
अपराध पर शिकंजा उत्कृष्ट कार्य करने पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल का किया सम्मान।
ऑल इंडिया सोशल क्राईम एंड एंटीकरप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ने मोमेंटो भेंट व पगड़ी बांधकर सिंघम का किया सम्मान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
देश स्तर पर कार्य कर रहा सामाजिक संगठन ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफरुद्दीन गूमल व जिला अध्यक्ष फखरुद्दीन तिगांव द्वारा पिनगवां थाना अंतर्गत अपराध को लेकर लगातार लगाम लगाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हरियाणा पुलिस का ईमानदार बेबाक़,तेजतर्रार इंसपेक्टर थाना प्रभारी पिनगवां रतनलाल का पिनगवां थाना पहुंचकर मोमेंटो भेंटकर तथा पगड़ी बांधकर मान सम्मान किया गया। खास जानकारी देते हुए ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफरुद्दीन गूमल वह जिला अध्यक्ष फकरुद्दीन तिगांव ने कहा कि देश स्तर पर संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस के चलते जहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल वह उनकी समस्त टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर लोगों को करोना जैसे घातक वायरस से संक्रमित होने से बचाया। ऐसे में अगर थाना अंतर्गत अपराध की बात करें तो अपराध के ग्राफ में भारी कमी आई है। जब से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने पिनगवां थाने का कार्यभार संभाला है, इलाके में तेजी से फैल रही सामाजिक बुराई जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाई जा रही है। इतना ही नहीं थाना प्रभारी द्वारा थाना अंतर्गत पुराने मामलों में काफी समय से पुलिस ने माननीय अदालत को चकमा देकर फरार चलने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। वही पिनगवा थाना अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों को सही समय पर त्वरित न्याय भी मिलने लगा है,तथा उनकी जायज शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जफरुद्दीन गुमल, जिला अध्यक्ष फकरुद्दीन तिगांव,जिला अध्यक्ष पहलू खान रानियाली(ग्रामीण),वरिष्ठ समाजसेवी साजिद हुसैन पाठखोरी,कारी वारिश अगोंन,कासिम डेमरोत सोलपुर, मुस्तुफा व मुस्तकीम सोंख आदि काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment