इंडिया क्राईम तक न्यूज़
हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा खराब करने वाले लोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं:-इंस्पेक्टर रतनलाल
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले में सोशल मीडिया Facebook, WhatsApp, Twitter, आदि सोशल साइटों के माध्यम हिंदू मुस्लिम भाईचारे की फिजा खराब करने वाले लोगों के खिलाफ थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल ने बड़ी कार्यवाही करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा सोशल मीडिया फेसबुक ट्यूटर व्हाट्सएप के माध्यम भड़काऊ पोस्ट दंगा भड़काने की नियत से एक दूसरे धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदियों से चले आ रहे हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारा जिले की फिजा खराब करने वाले लोगों के खिलाफ पिनगवां थाना पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मेवात जिले के लोगों की तारीफ करते हुए थाना प्रभारी इंसपेक्टर रतनलाल ने कहा कि मेवात जिला हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारा के नाम से जाना जाता है। बड़े से बड़े त्यौहार ईद होली दिवाली दशहरा आदि को यहां पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए गले मिलकर एक साथ मनाते हैं।
लेकिन हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय में कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक व एक दूसरे के धर्म के खिलाफ हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल मेवात जिले की फिजा भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं।
ऐसे लोगों की पिनगवां पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी शुरू कर दी गई है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही साइबर सेल टीम द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर आदि पर पुलिस की पैनी नजर है।पुलिस द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल मेवात जिले में भाईचारा खराब करने की नियत से दोनों ही समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा भड़काने की नियत से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। ऐसे असामाजिक तत्वों पर पिनगवां पुलिस की पैनी नजर है,साइबर सेल की मदद से ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस द्वारा कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment