हथियार के बल पर हाईवा डंपर लूटपाट की गुत्थी को सिंघम थानेदार पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने 11 घंटा बाद सुलझाया।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
हथियार के बल पर हाईवा डंपर लूटपाट की गुत्थी को सिंघम थानेदार पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने 11 घंटा बाद सुलझाया।
राजस्थान पहाड़ी थाना अंतर्गत गांव नांगल से हथियार के बल पर लूटा हुआ हाईवे डंपर किया बरामद, अवैध देसी कट्टा समेत वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक सहित तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस को शिकरावा गांव के समीप हाईवा डंपर मालिक चालक की कनपटी पर हथियार के बल से हाईवा लूटपाट की गुत्थी को महज 11 घंटे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम को सुलझाने में बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। इतना ही नहीं पुलिस ने राजस्थान पहाड़ी थाना अंतर्गत गांव नांगल से हथियार के बल पर लूटा गया हाईवा डंपर सहित तीन शातिर लुटेरों को हथियार व वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक सहित धर दबोचने में कामयाबी मिली है। पुलिस को दी शिकायत में हाईवा डंपर चालक मालिक सिंगार निवासी जावेद ने बताया कि शिकरावा ईट भट्टों पर वह अपने हाईवे से मिट्टी डालने का कार्य करते हैं गुरुवार सुबह 5:00 बजे वह मिट्टी भरने के लिए जा रहे थे तो शिकरावा के समीप एक बाइक पर तीन शातिर बदमाश अवैध हथियार से लैस होकर आए उन्होंने सीधा देसी कट्टा उनकी कनपटी पर लगा दे तथा हाईवा डंपर को लूट कर फरार हो गए। पीड़ित जावेद ने इसकी शिकायत पिनगवां थाना पुलिस को दी वहीं थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंसपेक्टर रतनलाल ने मामले पर तुरंत प्रभाव से त्वरित कार्यवाही करते हुए लूटपाट की गुत्थी सुलझाने में लग गए, आखिरकार करीब 11 घंटे बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी जहां पुलिस द्वारा हथियार के बल पर लूटे गए हाईवे को पहाड़ी थाना अंतर्गत राजस्थान नांगल से बरामद किया गया वही हथियार के बल पर लूटपाट को अंजाम देने वाले शातिर 3 बदमाशों को अवैध हथियार भी वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों बदमाशों ने अपना नाम अनीश, इरफान, साकिर निवासियान रीठठ थाना पिनगवां बताया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment