बिजली विभाग द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं देने से परेशान फिरोजपुर झिरका अहमदबास गांव के दर्जनों किसान।
बिजली विभाग द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं देने से परेशान फिरोजपुर झिरका अहमदबास गांव के दर्जनों किसान।
ट्यूबल कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के लगातार तीन वर्षों से चक्कर काट रहे अन्नदाता हुए परेशान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका अंतर्गत गांव अहमदबास के किसान इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लगातार परेशान हो रहे हैं। हम आपको बता दें अहमदबास गांव के दर्जनों किसानों ने बिजली विभाग के दफ्तर में अपनी सिक्योरिटी राशि के साथ-साथ अन्य कागजात करीब दो ढाई वर्ष पहले जमा करा दिए थे। लेकिन आज तक उन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिया गया।
जिसे किसानों की फसल हर वर्ष सूखने की कगार पर होती हैं, ऐसे में अन्नदाताओ को बिजली विभाग के आला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा परेशान करना हरियाणा भाजपा सरकार की छवि को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे तो साफ जाहिर है सबका विकास समान विकास की बात करने वाली हरियाणा सरकार के कुछ अधिकारी कर्मचारी सरकार की साख पर बट्टा लगाने का पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं। दर्जनों किसानों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा बिजली विभाग द्वारा कोई पोर्टल का बहाना बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है जबकि विभाग की वेबसाइट पोर्टल 6 माह से बंद है।
मीडिया से रूबरू होते हुए अहमदबास गांव के किसान आबिद हुसेन, हाजी लियाकत अली, अब्दुल मजीद, नसीम अहमद, बसीर, उमर मोहम्मद, जमील अहमद, जाकिर हुसैन, ताहिर, शौकत, ईसब पाडला, मगरूदीन नरियाला, रुस्तम राजोली,
तकबीर रनियाली आदि दर्जनों किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है की उन्हें जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाए जाएं। ताकि उनकी फसलें बिना पानी के सूखने से बच सकें।

Comments
Post a Comment