करीब 16 वर्षो से सीएस एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
करीब 16 वर्षो से सीएस एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।
माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशाअनुसार पीओ बेल जंपर कोर्ट द्वारा भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाया हुआ है धरपकड़ अभियान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार पुराने मामलों में काफी समय से फरार चल रहे हैं वह माननीय अदालत द्वारा उद्घोघोषित भगोड़े करार दिए हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।
थाना प्रभारी पिनगवा इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने सीएस एक्ट में करीब 16 वर्षों से फरार चल रहे माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए हुए अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थानांतर्गत गांव डुगेजा निवासी फकरुद्दीन पुत्र सत्तार पुन्हाना थाना के मुकदमा नंबर 308/04 मैं करीब 16 वर्षों से फरार चल रहा है, तथा माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया हुआ है।
जो अपने गांव डुगेजा में अपने घर पर है, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने एक टीम गठित कर तुरंत डुगेजा गांव में आरोपी के घर दबिश दी, तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही पिनगवां थाना पुलिस आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंसपेक्टर रतनलाल का कहना है माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार माननीय अदालत द्वारा विभिन्न पुराने मामलों में वांछित पीओ बेलजंपर करार दिए हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। वहीं इलाके में अपराध पर पैनी नजर है,अपराध हो या अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

Comments
Post a Comment