आरोग्य सेतू एप से न केवल आप स्वयं सुरक्षित होगे , बल्कि इससे पूरा जिला सुरक्षित होगा :-उपायुक्त पंकज
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
आरोग्य सेतू एप से न केवल आप स्वयं सुरक्षित होगे , बल्कि इससे पूरा जिला सुरक्षित होगा :-उपायुक्त पंकज
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह, उपायुक्त पंकज ने जिलावासियो से अपील की है वे आरोग्य सेतू एप को ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें इससे न केवल आप स्वयं सुरक्षित होगे , बल्कि इससे पूरा जिला सुरक्षित होगा। आरोग्य सेतु एप एक तरह से जिलावसियों को कोरोना से बचाने में सुरक्षा कवच का काम करेगा। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि विभागाध्यक्ष स्वयं ‘आरोग्य सेतु एप’ को अपने मोबाइल फोन में डाऊनलोड करें तथा अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों द्वारा भी यह एप डाऊनलोड करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु एप’ अवश्य डाऊनलोड करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने आस-पास कोरोना संक्रमण के बारे में भी जानकारी मिलती है ताकि वह समय पर सजग व जागरूक हो सके। यह एप कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स बताता है। बकायदा इस एप से लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए टिप्स भी मिलते हैं। एप फोन लोकेशन और ब्लूटूथ सेंसर की मदद से यूजर की मूवमेंट डिटेक्ट करता है। यह यूजर को ट्रैक कर संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर नोटिफाई करता है।

Comments
Post a Comment