वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को सिंघम थानेदार रतनलाल की टीम ने अवैध हथियार सहित धर दबोचा।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को सिंघम थानेदार रतनलाल की टीम ने अवैध हथियार सहित धर दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियार से पुलिस पर हमला करने वाले दो शातिर किस्म के बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि उनकी टीम पिनगवा आईटीआई मोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी ,तभी सामने से आ रहे दो बाइक सवारों ने अवैध हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जैसे ही उन्होंने उनको पकड़ने की कोशिश की तो दोनों बदमाशों ने बाइक को भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कड़ी मेहनत के चलते हुए दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया कि एसआई सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ जब वाहन चेकिंग कर रहे थे तो तभी सामने से आ रही बाइक को रुकवाने पर उनकी टीम पर देसी कट्टे से हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से देसी कट्टा सहित एक कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान कासम पुत्र इलयास निवासी उमरा थाना नगीना वे उस्मान पुत्र गफ्फार निवासी गडूरी थाना नगीना के रूप में हुई है। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस पर अवैध हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments
Post a Comment