गोकशी मामले में करीब7 वर्षो से माननीय अदालत द्वारा पीओ बेलजंपर करार दिए हुए अपराधी को पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
गोकशी मामले में करीब7 वर्षो से माननीय अदालत द्वारा पीओ बेलजंपर करार दिए हुए अपराधी को पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल को अपराधियों को दबोचने में दिन प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है। मुखबिर खास की सूचना का आधार पर पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने नूह थाना अंतर्गत दर्ज गौकशी के पुराने मुकदमा नंबर 287/ 13 में माननीय अदालत द्वारा पीओ बेलजंपर करार दिए अपराधी को उनके घर से ही घर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है।
खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई नूह थाना अंतर्गत गोकशी के एक पुराने मामले में करीब 7 वर्षों से फरार चल रहा अपराधी फारूक पुत्र बदलू निवासी बुबलहेड़ी थाना पिनगवां अपने घर पर है, जो पुलिस में माननीय अदालत को करीब 7 वर्षों से चकमा देने का काम कर रहा है, तथा माननीय अदालत द्वारा पीओ बेलजंपर करार दिया हुआ है। सूचना सही मानते हो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा तुरंत प्रभाव से एक टीम बनाकर बुबलहेड़ी गांव में दबिश दी दबिश के दौरान आरोपी फारूक पुत्र बदलू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।वही पिनगवां थाना पुलिस आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश करने की तैयारी में लगी हुई है।

Comments
Post a Comment