मेवात क्राईम तक न्यूज़
डीएसपी पुन्हाना की अगुवाई में शनिवार को ड्रोन का ट्रायल किया गया।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह जिले के पुन्हाना शहर में, तीन दिन पहले दो समुदाय के बच्चों में हुए, झगडे को अब कुछ संगठनों के लोगों ने सांप्रदायिक रंग दे दिया गया है। जिसकी वजह पुन्हाना पुलिस की जिम्मेदारी ओर बढ गई है।
नूंह जिला के पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणियां के आदेश पर पुन्हाना शहर की गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुन्हाना पुलिस ने शनिवार से पुन्हाना शहर पर ड्रोन कैमरा से निगरानी रखनी शुरू कर दी है।
पुन्हाना के नवनियुक्त डीएसपी विवेक चौधरी और पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भडाना की अगुवाई में शहर पुलिस चौकी और अन्य कई जगह पर ड्रोन कैमरे का ट्रायल शुरू किया गया। इस ड्रो के माध्यम से पुन्हाना नगरपालिका के सभी वार्डो और उनकी छोटी-छोटी गलियों में की जा रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी।
पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भडाना ने बताया कि कई दिन पहले पुनहाना शहर में दो समुदाय के बच्चों में झगड़ा हुआ था झगड़ा बढ़ते बढ़ते बड़ों तक पहुंच गया, पुलिस ने दोनों तरफ से करवाई करते हुए 14 लोगो को गिरफतार भी किय्या। अजयवीर भड़ाना ने बताया कि जिले के आला अधिकारियों का मैसेज है कि मेवात का भाईचारा खराब न होने दिया जाए।
उन्होने बताया कि ड्रोन कैमरे से शहर पर नजर रखने के कई मकसद है जिसमें खातौर से पुन्हाना शहर क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा सके। असामाजिक गतिवियों, छतों पर पत्थर, लाठी-डंडे, हथियार वगैरहा रखा ना हो, दूसरी ओर कोविड 19 के लोकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।, वह तंग गलियों में पैनी नजर रखी जाएगी, पुनहाना में ड्रोन कैमरा से पहली बार टैस्ट कराया गया है, आगे भी यदि ड्रोन कैमरा की जरूरत पड़ी, तो इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं थाना प्रभारी ने पुन्हाना झगडा मामले पर बताया कि दोनों समुदाय के 14 मुलजिम गिरफ्तार जेल भेज दिए है। यदि किसी भी समुदाय के लोगों ने कानून का उल्लंघन किया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्षता से जांच चल रही है, जिले के आला अधिकारियों का मैसेज है कि मेवात का सदियों से चला आ रहा भाईचारा, लोग खराब ना करें, इसे बनाकर रखें।




Comments
Post a Comment