मेवात क्राईम तक न्यूज़
पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से लगाई जा सकती है अपराध पर पूर्ण तरीके से लग़ाम।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
एसपी नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही पिनगवां पुलिस को आए दिन जहां एक और सफलताएं प्राप्त हो रही हैं, ऐसे में पुलिस की अपराध व अपराधियों पर पैनी नजर है। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा आमजन से अपील की गई कि आप बिल्कुल भी डरे नहीं बल्कि अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। क्योंकि पुलिस व पब्लिक के आपसी तालमेल से ही छोटे से छोटे बड़े से बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है।
हम आपको बता दें माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही पिनगवां थाना पुलिस द्वारा इन दिनों पुराने मामलों में पुलिस वे माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित, पीओ, बेल जंपर करार दिए हुए इनामी बदमाशों के साथ साथ अपराधियों को धर पकड़ने मैं कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। पिनगवां थाना पुलिस द्वारा आए दिन किसी न किसी अपराधी को पकड़ा जरूर जा रहा है, जिसे पिनगवां क्षेत्र में अपराधियों में पूर्ण तरीके से दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं अपराधी इलाका छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
हम आपको बता दें कोरोना संक्रमित महामारी के चलते पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा लोगों को बचाने की नियत से पुरजोर मेहनत की गई जो लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है,कोरोना जैसे वायरस से बचाव के लिए कृपया कर लोग अपने घरों में रहें, ज्यादा से ज्यादा डिस्टेंस बना कर रहे, अपने मुंह पर मास्क जरूर लगाएं, बिना वजह बाहर नहीं घूमे या बाजार नहीं आए, अन्यथा ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
न्याय के लिए 24 घंटे खुले हैं सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल के दरवाजे:-
इलाके के लोगों चेहते बने सिंघम थानेदार का इंस्पेक्टर रतनलाल का लोग जहां फूल मालाओं पगड़ी पहनाकर मान सम्मान कर रहे हैं उसके पीछे भी एक बहुत बड़ा राज है, लोगों का कहना है अब पिनगवा थाना अंतर्गत आस-पास के गांव शहर सहित हर गरीब अमीर आदमी को सही समय पर त्वरित न्याय की उम्मीद ही नहीं जगी, बल्कि न्याय मिलने लगा है। इस संदर्भ में जब थाना प्रभारी पिनगवां इंसपेक्टर रतनलाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया गरीब हो चाहे अमीर थाने में अपनी जायज शिकायत लाने वाले हर पीड़ित व्यक्ति की सुनवाई के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं। पीड़ित गरीब लोग पुलिस से डरे नहीं बल्कि बेहिचक होकर उन्हें अपनी समस्या बताएं ताकि समय रहते अनुसार उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ-साथ उन्हें तुरंत प्रभाव से न्याय भी मिले।

Comments
Post a Comment