करीब 10 वर्ष से गौकशी मामले में पुलिस व माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे पीओ बेलजम्पर आरोपी को सिंघम थानेदार रतनलाल की टीम ने धर दबोचा।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
करीब 10 वर्ष से गौकशी मामले में पुलिस व माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे पीओ बेलजम्पर आरोपी को सिंघम थानेदार रतनलाल की टीम ने धर दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम द्वारा माननीय अदालत द्वारा करीब 10 वर्षों से माननीय अदालत व पुलिस को चकमा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई आरोपी ईकबाल पुत्र चावखां निवासी ओहोता नुह थाने के एक पुराने मुकदमा न०136/10 गोकशी मामले में करीब दस वर्ष से फरार चल रहा है जो अपने घर पर ओहोता गांव में मौजूद है तुरंत रेड की जाए तो काबू आ सकता है।
सिंघम थानेदार पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा एक टीम गठित कर ओहोता गांव में दबिश दी गई तो आरोपी इकबाल को उनके गांव से ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पिनगवां थाना पुलिस द्वारा आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां इंस्पेक्टर रतनलाल का कहना है माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार पुलिस द्वारा पुराने मामलों में पुलिस वे माननीय अदालत को चकमा देने वाले पीओ बेल जंपर भगोड़े करार दिए हुए आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है, जिनकी लिस्ट उनके पास है ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें जल्द दबोचा जा रहा है पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे।

Comments
Post a Comment