सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम के हत्थे चढ़ा गोकशी तथा राजस्थान पुलिस के हत्या के प्रयास में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ अपराधी।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम के हत्थे चढ़ा गोकशी तथा राजस्थान पुलिस के हत्या के प्रयास में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ अपराधी।
हत्या का प्रयास व गोकशी के पुराने मामले में करीब 12 वर्षों से माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी को पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने दबोचा।
मेवात जिले के रोजका मेव थाना अंतर्गत गोकशी के पुराने मामले व राजस्थान खैरथल थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में कई वर्षों से चल रहा था फरार, माननीय अदालत द्वारा दिया हुआ था उद्घोषित अपराधी करार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पिनगवां थाना प्रभारी हरियाणा पुलिस के ईमानदार तेज तर्रार सिंघम के नाम से प्रसिद्ध पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार आए दिन माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित बेल जंपर भगोड़ा करार दिए हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम इंसपेक्टर रतनलाल की टीम को उस समय बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई जब मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मेवात जिले के रोजका मेव थाना अंतर्गत गोकशी तथा राजस्थान के खैरथल थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास में कई वर्षों से फरार चल रहे माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिए हुए अपराधी को धर दबोच लिया गया। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव डुगेजा निवासी सिराजू कुरैशी पुत्र गफूर कुरैशी गोकशी के पुराने मामले में रोजका मेव थाना अंतर्गत मुकदमा नंबर 21/2012 व राजस्थान खैरथल थाना अंतर्गत मुकदमा नंबर3/2018 हत्या के प्रयास मामले में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ अपराधी है। जो अपने गांव डुगेजा मैं अपने घर पर है, तुरंत रेड की जाए तो काबू आ सकता है।
पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने मामले को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित कर डुगेजा गांव में दबिश दी, दबिश के दौरान अपराधी सिराजु कुरेशी पुत्र गफूर कुरेशी को उनके घर डुगेजा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल का कहना है डुगेजा निवासी सिराजू कुरैशी पुत्र गफूर कुरैशी नूह जिले के रोजका मेव थाना अंतर्गत गोकशी के पुराने मामले तथा राजस्थान खैरथल थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास मामले में काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा तथा माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ अपराधी हैं, अपराधी को उनके घर गांव डुगेजा में दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment