इंडिया क्राईम तक न्यूज़
गरीबों-मजदूरों की मदद करने से धन में होती बढोत्तरी
फितरा तो फर्ज है इसकसे अतिरिक्त भी करें गरीबों की मदद
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नगीना। दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा मंडीखेड़ा के संचालक मुफ्ती रफीक अहमद ने बताया कि ईद के त्यौहार से पहले हरहाल फितरा देकर ही ईद की नमाज कबूल होती हैं। इसके अलावा भी जरूरतमंदों की मदद से पीछे नहीं हटे क्योंकि दान करने से धन बढ़ता है। उन्होंने बताया कि डीसी पंकज को गतदिवस लिखित शिकायत दी जिसमें दूसरे राज्यों के जमातियों को घर भेजने की बातें हुई थी। रविवार शाम को एक दर्जन से अधिक हरियाणा परिवहन विभाग की बसे बिहार व उत्तर प्रदेश के जमातियों को लेकर रवाना हुए हैं। देररात तक सभी लोग अपने अपने घरों तक पहुंच जाएंगे। इधर, बडकली चौक पर सामाजिक संगठन मेवात आरटीआई मंच की तरफ झुग्गी झोपड़ियों में गरीबों व मजदूरों को एक सप्ताह का सूखा राशन दिया गया। बीएलओ की निगरानी में गरीबों-मजदूरों को अभियान के आखिरी चरण की शुरुआत हुई। मौके पर समाजसेवी राजुद्दीन जंग, मोहम्मद हनीफ अटेरना, जजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद अटेरना, समाजसेवी मुबारिक अटेरना, कबीर जलालपुर, मौलवी इरशाद जलालपुर फिरोजपुर, सैफ अटेरना व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment