माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित पीओ बेल जंपर अपराधियों को काल बना सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल,मर्डर व अन्य संगीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
बड़ी खबर:-माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित पीओ बेल जंपर अपराधियों को काल बना सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल,मर्डर व अन्य संगीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार।
मर्डर जैसे संगीन मामलो में करीब कई वर्षों से माननीय अदालत द्वारा फरार चल रहे तीन अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा नूह एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार पीओ बेल जंपर अपराधियों के धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। जिले में ही नहीं बल्कि समस्त हरियाणा प्रदेश में सिंघम के नाम से प्रसिद्ध पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल जहां एक और पिनगवां क्षेत्र के क्राइम को लेकर बड़े सख्त नजर आ रहे हैं। पुलिस कि जहां एक और देश में तेजी से फैल रही संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस को लेकर दिन-रात कड़ी मशक्कत रही। ऐसे में पिनगवां थाना पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। खास जानकारी देते हुए पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने बताया कि जिले के ईमानदार बेबाक़, तेजतर्रार, पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया का आदेश अनुसार जिले भर में माननीय अदालत से फरार चल रहे उद्घोषित पीओ बेलजम्पर आरोपियों के धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ पिनगवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना अंतर्गत गांव झिमरावट में मर्डर के मामले में आरोपी खुर्शीद इकबाल पुत्र मौजा 6 वर्षों से फरार चल रहे वही सब्बीर पुत्र दीनू निवासी रीठठ करीब 15 वर्षो से एक संगीन मामले में माननीय अदालत द्वारा पीओ बेलजंपर आरोपित है। उक्त आरोपी काफी दिनों से पुलिस व माननीय अदालत को चकमा देने का काम कर रहे थे। वही पिनगवां थाना पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने तीनों आरोपियों को उनके घर से बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल का कहना है माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजरानीया के आदेश अनुसार जिले भर के थानों में पीओ बेल जंपर आरोपियों की सूची दी गई है, माननीय पुलिस कप्तान के आदेशअनुसार पिनगवां पुलिस माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी संदर्भ में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, मर्डर मामले अन्य मामलों में माननीय अदालत द्वारा भगोड़े करार दिए झिमरावट गांव के दो सगे भाईयो के साथ एक रीठठ गांव का अपराधी 15 वर्ष से संगीन मामले में माननीय अदालत पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था।
आरोपियों के घर दबिश देकर बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। पिनगवां थाना पुलिस द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशअनुसार माननीय अदालत द्वारा भगोड़े करार दिए हुए पीओ बेलजम्बर आरोपियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment