इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
गरिमा व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस:- उपायुक्त
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
गरिमा व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस:- उपायुक्त
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करें। यह बात उपायुक्त पंकज ने आज जिला सचिवालय के काफ्रैंस हॉल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उन्हें समय रहते तैयारियां पूरी करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह यासीन मेव डिग्री कॉलेज में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों की टीमें भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इनकी तैयारियों के संबंध में उन्होंने महाविद्यालयों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तुत किए जाने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के गीतों की पहले से ही रिकॉर्डिंग करवा ली जाए। कोरियोग्राफी व गीतों की रिकॉर्डिंग उच्च गुणवता की होनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की समुचित रिहर्सल करवाकर उन्हें पारंगत बनाएं। कार्यक्रम स्थल पर बैठने आदि की व्यवस्था के संबंध में भी उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल को फूलों से सजाया जाएगा वहीं स्वागत द्वार व झंडे आदि लगाए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यालय अपने-अपने विभाग की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने झांकी निकालने वाले सभी विभागों, डीआरडीए, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिक्षा विभाग, एलडीएम, सिंचाई विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, बागवानी विभाग, परिवहन विभाग, आयुष विभाग, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक व एनआईसी को इस संबंध के विशेष निर्देश देते हुए विभागीय योजनाओं का प्रचार व प्रदर्शन इस प्रकार से करने को कहा जिससे आम आदमी आसानी से योजनाओं को समझ सके। उन्होंने समारोह स्थल पर बिजली, पेयजल, शौचालय, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, साउंड सिस्टम, साज-सज्जा व अन्य कार्यों के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी लगाते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य व रोचक बनाने के लिए बेहतरीन योगदान दें। जिस-जिस विभाग को जो-जो जिम्मेदारी दी गई है अधिकारी उसे उचित ढंग से समय रहते पूरा करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह, एसडीएम पुन्हाना वैशाली शर्मा, एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, एसडीएम फिरोजपुर- झिरका रिंगन कुमार, नगराधीश गजेन्द्र सिंह, डीएसपी तावडू धर्मवीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग जगभूषण सहित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment