खास खबर:-जिले में अपराध गोकशी की रोकथाम हेतु जिला गौ टास्क इंचार्ज डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने दिए खास दिशा निर्देश।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:-जिले में अपराध गोकशी की रोकथाम हेतु जिला गौ टास्क इंचार्ज डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने दिए खास दिशा निर्देश।
![]() |
गोकशी पर हर हालत में लगाई जाएगी लगाम, सीएस स्टाफ इन चारों को दिए सख्त दिशानिर्देश।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह पुलिस के प्रयासों के बावजूद जिले में गोकशी मामलों में काफी हद तक कमी देखने को मिली है। जिले में बनाए गए नूह तावडू पुन्हाना फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर गौ तस्करों के चंगुल से जहां गोधन को मुक्त करा रहा है वही काफी गौ तस्कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे गए हैं।
पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान जिला गौ टास्क फोर्स इंचार्ज डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पहले की भांति गौ तस्करी गोकशी में काफी हद तक लगाम देखने को मिली है, उन्होंने कहा कि गोकशी के मामले में करीब कई वर्षो से फरार चल रहे 50हजारी ईनामी बदमाश को दबोचने के साथ साथ जिले में गोकशी रोकथाम हेतु कार्य कर रही गौ टास्क फोर्स द्वारा जगह-जगह गौ तस्करों के चंगुल से काफी गोधन बरामद किया गया है काफी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिले के तमाम सीएस स्टाफ़ प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए जिला गो टास्क फोर्स इंचार्ज डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने कहा है कि गोकशी मामलों में पीओ चल रहे आरोपियों के धरपकड़ अभियान के साथ-साथ जिले में पूर्ण तरीके से गोकशी पर लगाम लगाने पर विशेष जोर दिया जाए।


Comments
Post a Comment