मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी और लूट करने वाला आरोपी दबोचा।
उप पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी पत्रकारों को जानकारी।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पीएम नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के व्यक्ति के साथ लूट - ठगी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही खाकी ने बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए। बदमाश हरियाणा नही बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान से सम्बन्ध रखते हैं । नकली सोने की ईंट (टटलू ) के नाम पर ठगी व लूट करने का गोरखधंधा एक बार फिर से फलने - फूलने लगा है । गनीमत रही कि लूट - ठगी की वारदात नही हुई वर्ना खाकी को पसीने आ सकते थे। इसके साथ - साथ बदमाशों की गोली हवलदार के कान के समीप से निकल गई। पुलिस जवान को गोली लग जाती तो जवान की जान भी जा सकती थी।
सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल की है , जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए । डीएसपी फिरोजपुर झिरका वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एसपी संगीता कालिया को सूचना मिली की नकली सोने की ईंट के नाम पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में ठगी की वारदात को बदमाश अंजाम देने वाले हैं । एसपी ने तत्काल डीएसपी फिरोजपुर झिरका वीरेंद्र सिंह को रेड करने के निर्देश दिए । जिसके बाद डीएसपी ने सीआईए फिरोजपुर झिरका पुलिस की टीम को रेड करने के आदेश दिए । पुलिस ने दोहा गांव के समीप से वसीम पुत्र सप्पी निवासी पालडी राजस्थान को मौके पर दबोच लिया , लेकिन उसके दो साथी हक्का , टेनी भागने में कामयाब हो गए । पकड़े गए बदमाश से नकली सोने की ईंट , देशी कट्टा , कारतूस , खोल बाइक बरामद की गई है । डीएसपी ने बताया की बदमाशों ने गुजरात की पार्टी से फोन पर संपर्क किया और खजाने में सोना मिलने की बात कहकर पार्टी को सस्ते दाम पर सोना बेचने के जाल में फंसा कर नूह बुला लिया । तीन बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर दोहा गांव के समीप पहुंचे , जहां पार्टी को भी बुला लिया गया । पुलिस ने गुजरात से आई उस पार्टी का नाम तो नहीं बताया , लेकिन बदमाश को जरूर दबोच कर सारे मामले से पर्दा उठा दिया । डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । अभी तक पूछताछ में पता चला है कि बदमाश ने यूपी के किसी व्यक्ति से नकली सोने की ईंट ली थी । उन्होंने कहा कि जल्दी ही बदमाश के दो अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा । डीएसपी ने दूरदराज प्रदेश के लोगों से मीडिया के माध्यम से यह अपील भी की है कि नूह जिले के लोग ओएलएक्स के नाम पर ठगी इत्यादि का अपराध करते हैं । इनके पास कोई ऐसा सामान नहीं होता है , लिहाजा दूरदराज के प्रदेशों से आने वाले लोग इस गिरोह की जालसाजी से सावधान हो जाएं , ताकि इस तरह के अपराध घटित ना हो ।

Comments
Post a Comment