पुत्रवधू ने अपने ही ससुर पर लगाए संगीन आरोप मामला दर्ज,आरोपों में घिरे पति ससुर ने कहा मामला झूठा निराधार पुलिस करें सच्चाई से जांच।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
पुत्रवधू ने अपने ही ससुर पर लगाए संगीन आरोप मामला दर्ज।
आरोपों में घिरे पति ससुर ने कहा मामला झूठा निराधार पुलिस करें सच्चाई से जांच।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक गांव में शराब के आदी एक ससुर ने अपने बेटे की बहु को ही अपनी हवश का शिकार बना लिया। पीडिता ने इस संबंध में नूंह के महिला थाने में शिकायत देकर दोषी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पीडिता का आरोप है कि बीते 12 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता का आरोप है कि पुलिस ने भी इस मामले में करीब 15 दिन गुजर जाने के बाद मामला दर्ज किया है। पीडिता का आरोप है कि उसका ससुर शराब का आदि है।
क्या कहता है आरोपी पक्ष:-
वहीं इस मामले में आरोपों में घिरे महिला के पति, ससुर, का कहना है कि मामला काफी दिनों से चल रहा है लड़की के पिता लड़की को यहां से ले गया था उसके बाद में उन्होंने उनके ऊपर इस प्रकार का यह मामला दर्ज कराया है बिल्कुल निराधार है। मामले में पीड़ित पक्ष तो जहां एक और पुलिस प्रशासन से एक कार्यवाही की मांग कर रहा है वहीं आरोपी पक्ष इस मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वही आरोपी पक्ष का कहना है पुलिस पुलिस मामला की निष्पक्ष तरीके से जांच करें अगर वह दोषी हैं तो हर सजा भुगतने को तैयार।
क्या कहती हैं प्रभारी महिला थाना नूह:-
वहीं इस मामले में महिला थाना प्रभारी नूह मेवात श्रीमती सुमन सूरा का कहना है की पीड़ित लड़की की शिकायत पर पति, ससुर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


Comments
Post a Comment