खास खबर:स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैराथन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी:- प्रदीप अहलावत
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैराथन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी:- प्रदीप अहलावत
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह,स्वामी विवेकानंद के जीवन का संदेश युवाओं व आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जनवरी को जिले में आयोजित मैराथन में जिले के हजारों युवा शामिल होंगे । उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत ने मैराथन की तैयारियों संबंध में आज जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की होगी। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को प्रात: 6:00 इस मैराथन के लिए जिन युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे युवा वाईएमडी कॉलेज के सामने पहुंचना सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने बताया कि मैराथन के बाद जिला सचिवालय सभागार में 10:00 बजे यूथ अचीवर का कार्यक्रम होगा जिसमें 300 यूथ अचीवर भाग लेंगे, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन के लिए जिन युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे अपना रजिस्ट्रेशन युवा वेबसाइट नेशनल यूथ डे डॉट इन पर अवश्य करवा ले, जिसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। एसडीएम ने इस कार्यक्रम के लिए जिला खेल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी , राहगीरी, स्पोट्र्स अकैडमी से जुड़े प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूथ अचीवर कार्यक्रम में शिक्षा ,खेल , समाज सेवा व अन्य रचनात्मक कार्य करने वाले 35 वर्ष की आयु तक के युवा भाग ले सकते हैं।
बैठक में डीएसपी तावडू धर्मवीर सिंह ने कहा कि मैराथन कार्यक्रम के लिए सभी व्यापक तैयारियां चल रही है जिन्हें शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन का संदेश पूरे प्रदेश में जाना जरूरी है जिले के युवा पूरी तरह से इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित हैं और युवा अपना रजिस्ट्रेशन जोर शोर से करा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को मार्गदर्शन देने का काम किया था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी जयंती पर आयोजित मैराथन में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सूरजभान, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मैरी ,एडीआईओ मेघा गौड सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment