इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
बड़ी खबर:-मेवात से उठी गृह मंत्री को हटाने की मांग,डीसी को सौपा ज्ञापन।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
आज देश के अंदर हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं।
देश मे शासन प्रशासन का राज नही रह गया है बल्कि गुंडा राज हो गया है।
कल रात JNU में घुस कर वहां पर पढ़ने वाले गरीब बच्चों पर पुलिस के संरक्षण में गुंडों ने जिस तरह गुंडागर्दी की है वो शर्मनाक है। ये देश पर कलंक है। देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी जोकि देश की राजधानी में है और पुलिस की मौजूदगी में गुंडे यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करते हैं और छात्रों पर हमला किया गया । बुरी तरह से मारा पीटा गया वो अपने आप मे काफी शर्मनाक है। उसके बाद जब सभ्य समाज के योगेंद्र यादव जैसे लोग इसके खिलाफ JNU पहुंचे तो उनके साथ भी गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की इससे पता चलता है कि देश मे कानून का राज नही रह गया है बल्कि गुंडों ने देश मे गुंडागर्दी फैला दी है और देश की पुलिस गुंडों का खुल कर कानून के खिलाफ जाकर इनका साथ दे रही है जोकि बहुत भयानक भविष्य के संकेत देती है।
आज मेवात विकास सभा और जिला बार नूह ने माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम उपायुक्त ,नूह के मार्फत ज्ञापन सौंपा जिसमे JNU में हुई गुंडा गर्दी व पुलिस की नकारात्मक भूमिका की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और तुंरत प्रभाव से राष्ट्रपति महोदय केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह को पद से हटाया जाय।
आज ज्ञापन देते समय ताहिर देवला एडवोकेट, ताहिर शिकरावा एडवोकेट, जिला बार प्रधान सलीम एडवोकेट, जिला बार सेक्रेट्री ज़फ़र इकबाल एडवोकेट, तैय्यब हुसैन एडवोकेट, साजिद सलम्बा एडवोकेट, समीम सालाहेरी एडवोकेट, मकसूद नंगली को ऑप्टेड मेम्बर बार काउंसिल पंजाब&हरियाणा हाई कोर्ट, हंनान एडवोकेट, मुन्ना मेव एडवोकेट, आसिफ बाघोड़िया एडवोकेट, साबिर चंदैनी एडवोकेट, किफायत नंगली एडवोकेट, ज़ुल्फ़िकार अली चंदैनी एडवोकेट सेक्रेटरी मेवात विकास सभा और सलामूदीन नोटकी एडवोकेट प्रधान मेवात विकास सभा और कई अन्य साथी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment