वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हादसे में चार पुलिसकर्मी हुए थे गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मी को पत्थर लगने से चली गई थी आंख की रोशनी।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द के पहाड में अवैध खनन करके पत्थर चोरी करने, पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला करने , चार पुलिस कर्मियों को घायल करने, जिनमें एक थानेदार की आँख पर पत्थर लगने से उसकी एक अाँख की रोशनी चली गई के आरोप में चांद डाका चोकी पुलिस ने आजाद पुत्र हमीदा निवासी लुहिंगा खुर्द को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द में 13 डम्फर चालकों , 45 गांव वालों के विरुघ अवैध खनन करने पर पत्थर चोरी , हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना व विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना पुन्हाना में केस दर्ज हुआ था । आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस के कब्जा से 3 डम्फर व एक जेसीबी भी छीन ली थी ।आरोपी को गिरफ्तार कर पेश अदालत कर दिया गया।
क्या कहते हैं चौकी प्रभारी चांदडाका:-
वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी चांदडाका श्री जितेंद्र कुमार का कहना है वर्ष 2014 में चौकी अंतर्गत लोहिगा खुर्द उर्फ झुड़ा गांव में कुछ डंपर चालकों द्वारा अवैध खनन रोकने गई पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी की आंख की रोशनी चली गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में 45 व्यक्तियों को नामजद किया गया। मामले के नामजद आरोपी आजाद सहित कई लोग करीब 6 वर्ष से फरार चल रहे थे। मामले के नामजद आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Comments
Post a Comment