इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
नूह एवीटी स्टाफ ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को किया गिरफ्तार,मामला दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए नूह जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित एवीटी स्टाफ टीम ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को दबोचने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार एवीटी नूह टीम में तैनात हवलदार नरबीर को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। एक आरोपी चोरी की बाइक सहित हिंदू हाई स्कूल नूह के पास खड़ा हुआ है।
मुखबिर द्वारा दी गई सूचना को सही मानते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवक को चोरी की बाइक समेत मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शालिम उर्फ सल्ली निवासी नूर नगर पिनगवां बताया है।
पुलिस ने बाइक के कागजों की गहनता से तलाश की तो साइबर सेल की मदद से बाइक चोरी होना पाया गया है।आरोपी ने बाइक फरीदाबाद से चोरी की है जिसमें फरीदाबाद पुलिस द्वारा बाइक चोरी का मामला पहले ही दर्ज है। वही साइबर सेल की मदद से पता चला बाइक का असली नंबर एचआर 29 ए आर 0 306 मिला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

Comments
Post a Comment