नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह नगराधीश एवं जनगणना की नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वर्ष 2021 में की जाने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से की जा रही है, जिसमे मोबाइल-एप के माध्यम से सभी आंकडो को संकलित किया जाएगा। इस नई तकनीक के प्रयोग से एकत्रित आंकडे तेजी से एवं सटीकता से संकलित होंगे। जनगणना आंकड़ों को निर्धारित समय में जारी किया जा सकेगा। जनगणना कार्य के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 31 दिसम्बर 2019 को तैनात कर दिया गया है। इसके पश्चात् जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटीयों में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
नगराधीश ने बताया कि उपायुक्त पंकज 2021 की जनगणना के मुख्यजनगणना अधिकारी होंगे। जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकानों की जनगणना का कार्य 1 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक किया जायेगा। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य 9 फरवरी, 2021 से 28 फरवरी, 2021 तक पूरा किया जाएगा। इसके पश्चात् रिवीजनल राउंड कार्य 01 मार्च, 2021 से 05 मार्च, 2021 तक पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्र मे जनगणना के लिए सम्बधित तहसीलदार और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका सचिव को नियुक्त किया जाएगा। तावडू़ क्षेत्र के गांव (मोहम्मदपुर)एयरफोर्स वाले क्षेत्र के लिए अलग से चार्ज अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2021 की जनगणना को सुचारू रूप से करने के लिए 33 फिल्ड ट्रेनर नियुक्त होगें जो गणनाकार को टै्रनिग प्रदान करेगें।
इस बैठक में जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, डीएसओ कुदंनदीन, तहसीलदार पुन्हाना संजीव नागर,नायब तहसीलदार नूंह अख्तर हुसैन, नायब तहसीलदार पुन्हाना कंवरलाल, सैक्टरी एमसी पुन्हाना सुनील कुमार, सैक्टरी एमसी नूंह प्रदीप कुमार, जनगणना विभाग अधिकारी गुरुवेन्द्रपाल सिंह, एडीआईओ मेघा एवं जनगणना विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment