महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता
मेवात क्राईम तक न्यूज़
महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
परियोजना निदेशक डा.राकेश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों के साथ पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों में पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंगानुपात के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा हैं ।बेटी बचाओ - बेटी पढाओ कार्यक्रम में हरियाणा का लिंगानुपात 923 रहा तथा कुछ जिलों ने 950 के आकड़े को पार किया हैं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा में सुधार के लिए कमजोर स्कूलों व कमजोर विधार्थियों की पहचान कर कार्य करें। डा.गुप्ता ने कहा कि नूंह जिला लिंगानुपात में टोप होना चाहिए, इस पर डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में दो रेड पाईप लाईन में चल रही है।
डा. गुप्ता ने कहा कि सीएम विंडो के तहत काफी अच्छा कार्य चल रहा लेकिन और सुधार की जरूरत है । उन्होंने कहा कि हरियाणा विजन जीरो के कार्य में और तेजी से सुधार करें तथा फुटपाथ लोगों के चलने के लिए रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के जिलों में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें और उपायुक्त स्वयं वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करें ताकि महिला सुरक्षा पूरी तरह हो सके । डा . गुप्ता ने कहा कि जिले को सक्षम बनाने निरन्तर प्रयास करें यदि नूहं जिला सक्षम बन जाता है पूरे हरियाणा का नाम होगा इस पर डीसी ने बताया कि जिले को सक्षम बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा सभी खंडों में सम्बंधित बीईओ की जिम्मेवारी लगा दी गई है । डा. गुप्ता ने इस बैठक में सोशल मीडिया, हरियाणा विजन जीरो, ई-चलान, महिला सुरक्षा, अन्तोदय सरल, सक्षम हरियाणा, सर्विस बुक ,स्कूल विजिट इत्यादि पर भी समीक्षा की। इस मौके परअतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम पुन्हाना वैशाली शर्मा, एसडीएम तावडू सतीश कुमार , सीटीएम गजेन्द्र सिंह, डीएसपी अनील कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रनीत जसवानी, सहित अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment